Connect with us

नैनीताल

कारगिल के बलिदानी मेजर राजेश अधिकारी के बड़े भाई श्याम का निधन

सीएन, नैनीताल। कारगिल जंग के बलिदानी महावीर चक्र विजेता मेजर राजेश अधिकारी के बड़े भाई श्याम सुंदर सिंह अधिकारी का रविवार एम्स दिल्ली में निधन हो गया। 67 वर्षीय अधिकारी कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी करुणा अधिकारी भी केएमवीएन में पर्यटन विकास अधिकारी के पद से ही सेवानिवृत्त हैं। शहर के कमलासन कंपाउंड निवासी अधिकारी अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटियों को छोड़ गए। वह लंबे समय से बीमार थे। अधिकारी की मां मालती अधिकारी का भी पूर्व में निधन हो चुका है। उनके निधन पर विधायक सरिता आर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, श्रीराम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी, पूर्व विधायक एनएस जंतवाल, पूर्व कमिश्नर अवनेंद्र सिंह नयाल सहित अन्य लोगों ने शोक प्रकट किया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING