Connect with us

उत्तराखण्ड

जरूरी दस्तावेजों व रूपयों से भरा खोया बैग लौटाकर नैनीताल पुलिस ने निभाई मित्रता

जरूरी दस्तावेजों व रूपयों से भरा खोया बैग लौटाकर नैनीताल पुलिस ने निभाई मित्रता
सीएन, कैची धाम।
भवाली स्थित कैची धाम मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु चंदन सिंह अधिकारी, निवासी कलसिया लोधिया, अल्मोड़ा उम्र 68 वर्ष जिनका जरूरी दस्तावेजों, रूपयो एवं सामानों से भरा बैग कैची मेला परिसर में कहीं खो गया। जिसकी सूचना उनके द्वारा कैची मेला परिसर में बनाए गए अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र मे दी गई। पुलिस कर्मी द्वारा संपूर्ण मेला परिसर में ढूंढ-खोज कर उक्त व्यक्ति का जरूरी सामानों से भरा बैग सादे वस्त्रों में लगे पुलिस टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल प्रशिक्षित प्रकाश बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र दानू ,आरक्षी अरविंद बिष्ट एवं आरक्षी भानु प्रताप ओली द्वारा रिकवर कर बैग स्वामी के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ बैग पाकर उनके द्वारा मुस्कुराते हुए नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING