Connect with us

नैनीताल

स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार पदों पर नियुक्तियां करने का है लक्ष्य : डा. रावत 

स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार पदों पर नियुक्तियां करने का है लक्ष्य : डा. रावत 

सीएन, नैनीताल। प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। इस सत्र में सरकार ने मेडिकल क्षेत्र में 11 हजार पदों पर नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में भी हर ब्लॉक में स्थित डिग्री कॉलेजो में प्राध्यापक तैनात करने और इस वर्ष 25 कॉलेज को हॉस्टल दिए जाने की बात कही। चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर वह सरकार की जीत पर बहुत ही अस्वस्थ नजर आए। कहां की पांचो लोकसभा सीट के साथ ही नगर पंचायत, नगर निगम और नगर पालिका चुनाव में सरकार बड़ी जीत दर्ज करेगी। गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत नैनीताल पहुंचे। यहां उन्होंने नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में नए नियुक्त हुए स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान पत्रकार वार्ता कर उन्होंने कहा कि अभी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 1400 पदों पर नियुक्ति की है। हर जिले में जाकर वह नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं। सरकार ने इस सत्र में प्रदेश में 11 हजार पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिसमें से मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ और हरिद्वार में एक-एक हजार पदों पर नियुक्ति होगी। वही 2500 वार्ड ब्वाय, 275 एएनएम और 500 चिकित्सकों की नियुक्ति की जानी है। हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोल दिए गए हैं। इस वर्ष सरकार ने 25 कॉलेज को हॉस्टल युक्त करने का निर्णय लिया है। कहा कि माध्यमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षकों की तैनाती के लिए सरकार की ओर से अध्याचन भेज दिया गया है। लोक सेवा आयोग की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने जल्दी ही उच्च शिक्षा में 380 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी अंतिम चरणों में पहुंचने की बात कही। चुनाव को लेकर कहा कि सरकार 12 महीने चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पांचो लोकसभा सीटों के साथ ही नगर पंचायत, नगर निगम और नगर पालिकाओं में सरकार बड़ी जीत दर्ज करेगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING