Connect with us

नैनीताल

नाराज पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति ने खुद को पेट्रोल डाल कर आग लगाई

सीएन हल्द्वानी। नाराज पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति ने खुद को पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। युवक को धधकता देख ससुरालियों के होश फाख्ता हो गए। किसी तरह आग बुझाकर ससुरालियों ने उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वह आधे से ज्यादा जल चुका है और आईसीयू में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी फेज दो निवासी विशाल मौर्या यहां अपनी पत्नी किरन, मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है। विशाल के भाई के मुताबिक कुछ दिन पूर्व किरन का अपनी सास से विवाद हो गया था। इससे नाराज किरन ने अपने भाई को बुलाया और मायके चली गई। पिछले तीन दिनों से विशाल लगातार नाराज पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था। बात नहीं बनी तो शनिवार को वह ससुराल पहुंच गया। यहां उसका पत्नी और सुसारियों से विवाद हो गया। पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया। इससे नाराज विशाल ने ससुरालियों के सामने ही खुद पर पेट्रोल डाला और पत्नी के न लौटने पर आग लगाने की धमकी देने लगा। पत्नी फिर भी नहीं मानी तो उसने खुद को आग लगा ली। वह धू-धूकर जलने लगा। इससे ससुरालियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया गया और उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकोंने मुताबिक विशाल लगभग 50 प्रतिशत तक जल चुका और आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि युवक ने खुद आग लगाई है। घायल व उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING