Connect with us

नैनीताल

अतिक्रमण प्रभावितों ने देर शाम ज्योलीकोट में विशाल मशाल जुलूस निकाला

सीएन, ज्योलीकोट। अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के विरोध में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांति मोर्चा के साथ अतिक्रमण प्रभावितों ने देर शाम सात बजे मशाल जुलूस निकाला जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल ने किया। पूर्व सांसद एडवोकेट डा. महेंद्र पाल ने शिरकत करते हुए भी संबोधित किया। नलेना से प्रारंभ उक्त मशाल जुलूस ज्योलीकोट बाजार में आकर सभा में बदल गया। जहां मुख्य वक्ता डा. जंतवाल ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस के दूरगामी दुष्प्रभाव होंगे। सरकार को न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। उन्होने कहा कि सरकार पहले प्रदेश में भूमाफियाओं से सरकारी जमीन को मुक्त कराये। श्री जंतवाल उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि एकजुट होकर संघर्ष जारी रखें। पूर्व सांसद महेंद्र पाल, राज्य आंदोलनकारी लीला बोरा ने कहा कि प्रदेश का विकास के नाम पर विनाश का कुचक्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग उत्पीड़न पर आमादा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस दौरान यूकेडी के कई पदाधिकारी, संगठन के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, इंदर नेगी, मनोज साह, मनमोहन कनवाल, महेश जोशी, मुनीर आलम, पान सिंह सिजवाली, भुवन रावत, दीपक जीना, दर्शन जीना, भानू सिंह,प्रदीप,मयंक , राजेंद्र कोटलिया,वीरभट्टी गेठिया,बेलुवाखान, ज्योलीकोट,भलयूटी नलेना, आमपड़ाव, दोगांव, डोलमार, भुजियाघाट, से बड़ी संख्या में अतिक्रमण प्रभावितों ने हिस्सा लिया। संचालन हरीश वारियल ने किया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING