Connect with us

नैनीताल

जाम से परेशान है हल्द्वानी शहर की जनता : सुमित हृदयेश

जाम से परेशान है हल्द्वानी शहर की जनता : सुमित हृदयेश
सीएन, हल्द्वानी।
आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने एक पत्रकारवार्ता में प्रदेश सरकार की बदहाल व्यवस्था पर जमकर घेरा। इससे पहले उन्होंने अपनी माता स्व इंदिरा हृदयेश को याद किया। उन्होंने कहा कि आज हल्द्वानी से आईएसबीटी गायब हो गया है। आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की बदहाली को पूरे प्रदेश की जनता देख रही है। आज सात साल बाद बदहाल की स्थिति में है। उन्होंने अपनी माता स्व इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने हल्द्वानी के विकास को आगे बढ़ाया और हर समस्या से निपटने के लिए योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी अगर अपने सही जगह पर बनता तो जनता को सुविधा मिलती। उन्होंने कहा की आज स्व इंदिरा हृदयेश की कमी सभी को खल रही है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जिस तरह अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को हटाया गया उससे भाजपा का असली चेहरा साफ दिखता है। सबका साथ सबका विकास कहने वाली भाजपा सरकार ने नगीना कालोनी में गरीबों को हो साफ कर दिया। उनके लिए सरकार का कोई हमदर्द नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि आज पूरे शहर में जाम ही जाम है अगर आईएसबीटी बना होता तो आज शहर के ऐसे हालात नहीं होते।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING