Connect with us

नैनीताल

28 जनवरी को हल्द्वानी में निकलेगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली होनी

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की 28 जनवरी को हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली होनी है। जिसकी तैयारियों और रूपरेखा को लेकर संघर्ष समिति ने पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। नगर के बैंक्वेट हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि देहरादून के बाद हल्द्वानी में 28 जनवरी को मूल निवास स्वाभिमान महारैली होगी। महारैली ऐतिहासिक रहेगी। समिति को दो सौ से अधिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। महारैली की तैयारी पूरी हो गई है। 28 जनवरी को हल्द्वानी कब बुद्ध पार्क में लोग जुटेंगे और यहां से पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर तक रैली निकलेगी। महारैली में दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, यूपी, राजस्थान, सहित उत्तराखंड के कोने-कोने से लोग आयेंगे। लोग अपने अस्तित्व, अस्मिता, संसाधन, रोजगार, जमीन और भावी पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस आन्दोलन में जुट रहे हैं। जिस तरह से उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संसाधनों पर बाहरी लोग कब्जा कर करे हैं, उसके खिलाफ अब राज्य की जनता एकजुट हो रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में हो रहे प्रदर्शन इस बात को प्रमाणित कर रहे है कि अब यह आंदोलन जनता का आंदोलन बन चुका है।समन्वय सँघर्ष समिति के सह संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा है कि इस राज्य में वर्तमान में ई रिक्शा घोटाला, मूल निवासियों पर हो रहे अत्याचार का सबसे बड़ा उदाहरण है जहां सहकारी बैंक बिना स्थायी निवास प्रमाण पत्र देखे बिना ही आधार कार्ड पर ही बाहरी राज्यो के लोगों को लोन बांट दिए। अगर जनता अभी भी एकजुट नही हुई तो आंदोलन से बने इस राज्य में मूल निवासियों का अस्तित्व पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा। पहाड़ी आर्मी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत, वंदे मातरम के अध्यक्ष शैलेन्द्र दानू और उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के कुमाऊं संयोजक भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि 28 जनवरी को महारैली का आयोजन बुद्ध पार्क से शुरू होगा, जहाँ जनता एकत्रित होगी, फिर उसके पश्चात रैली पार्क से निकल कर गोल्ज्यू मंदिर, पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर तक प्रस्थान करेगी। जहां पर जनसभा के पश्चात जनता गोल्ज्यू देवता से अपने अधिकारों के लिए न्याय की गुहार लगाएगी।संघर्ष समिति के कोर मेंबर प्रांजल नौडियाल, उत्तराखण्ड क्रांति दल के महामंत्री सुशील उनियाल, स्वराज हिन्द फौज के अध्यक्ष सुशील भट्ट, व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ भट्ट ने कहा है कि यह आंदोलन अब राज्य आंदोलन की तरह आगे बढ़ रहा है। भर्तियों से लेकर जमीनों में जो बाहरी लोगों का कब्ज़ा हो रहा है, उसके खिलाफ अब इस राज्य में आंदोलन से ही बदलाव होगा। इन 23 वर्षों में राज्य के मूल निवासियों के साथ जो अन्याय हुआ है, अब उस अन्याय के खिलाफ जनता बिगुल बजा चुकी है। यह एक शुरुआत भर है और जब तक राज्य के मूल निवासियों के अपने अधिकार नही मिल जाते, तब तक यह आंदोलन निरन्तर चलता रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 3 अप्रैल से फर्स्ट इन फर्स्ट आउट की नीति से बुकिंग की तिथि अनुसार चरणबद्ध एलपीजी गैस वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING