Connect with us

नैनीताल

गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास जारी, आज होगी फुल ड्रेस परेड 

गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास जारी, आज होगी फुल ड्रेस परेड 
सीएन, नैनीताल।
पुलिस का गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास जारी रहा। इस अवसर पर सीओ सहित अन्य अधिकारी पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। बुधवार को मैदान में फुल ड्रेस परेड की जाएगी। फ्रंट कमांड कर रहे सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि 24 को फुल ड्रेस परेड की जाएगी। जिसके बाद अगले दिन मैदान की सजावट के बाद गणतंत्र दिवस को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभ्यास में लाइन मेजर राम सिंह, रमेश सिंह, भगवत सिंह समेत अन्य जवान जुटे रहे।  टुकड़ी नायक प्रेम सिंह उपरारी, मुकेश पांडे, बसंत साह, राजकुमार, सिमरन, पूजा मेहरा, रमेश चंद्र, साकेत गोस्वामी की अगुवाई में पुलिस जवानों ने अभ्यास में जमकर पसीना बहाया। डीएसए मैदान में गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास में महिला आरक्षियों व अन्य जवानों ने हिस्सा लिया। पुलिस जवानों की आठ टुकड़िया भाग लेंगी। जिनमें तीन टुकड़ी पुलिस लाईन नैनीताल, दो टुकड़ी महिला आरक्षी, एक टुकड़ी यातायात पुलिस, एक टुकड़ी सीपीयू सहित 144 पुलिस के जवान हिस्सा ले रहे हैं। अभ्यास में लाइन मेजर राम सिंह, रमेश सिंह, भगवत सिंह समेत अन्य जवान जुटे रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING