Connect with us

नैनीताल

उत्तराखंड गौरव अवॉर्ड से सम्मानित हुए सितार वादक हर्षित

उत्तराखंड गौरव अवॉर्ड से सम्मानित हुए सितार वादक हर्षित
सीएन, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल के सबसे छोटी उम्र के सितार वादक व लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल कक्षा 11 के छात्र हर्षित को उत्तराखंड गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड जागृति संस्था रेडियो गढ़वाली 90.8 कोटद्वार गढ़वाल द्वारा दिया गया है। हर्षित ने अपने सितार वादन से कार्यक्रम की शुरुआत राग बिहाग बजाकर दर्शकों को मंत्र मुक्त किया। हर्षित के साथ तबले पर संगत प्रख्यात गायक व युवा कलाकार श्री पंकज आर्य ने दी। हर्षित इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा गुरु सुरेश कुमार सितार वादक व  अपने पिता और गुरुजी अमृत कुमार संगीत अध्यापक को देते हैं। हर्षित। इससे पहले भी  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से पुरस्कृत हो चुके हैं । उत्तराखंड गौरव अवॉर्ड रेडियो गढ़वाली द्वारा मुख्य अतिथि पद्मश्री माधुरी बर्थवाल व पदम भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी पद्मश्री डॉ. कल्याण सिंह रावत, रेडियो गढ़वाली के संपादक मनीष भट्ट व समीरथ नेगी मोंटू द्वारा दिया गया। हर्षित की उपलब्धि पर हर्षित को विद्यालय पहुंचने पर लैक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य, निर्देशक एसएस नेगी द्वारा स्वागत क्या गया। स्कूल के शिक्षक वर्ग वह संगीत प्रेमियों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING