Connect with us

नैनीताल

अंधेरे में ऊंचे असमान से गुजरती ये ट्रेन बनी रोमांच

अंधेरे में ऊंचे असमान से गुजरती ये ट्रेन बनी रोमांच
सीएन, नैनीताल।
ऊंचे असमान में गुजरती ट्रेन को देख लोग अचंभित हो गए। पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए ये नजारा और भी अद्भुत था। जिसे हर किसीने देखा। कुछ ने इस घटना का आनंद लिया तो कई लोग यूएफओ और एलियंस समझकर भयभीत हो गए। भारत देश के कई हिस्सों में यह नजारा देखा गया। बाद में पता चला कि स्पेस एक्स द्वारा छोड़े गए स्टार लिंक उपग्रह हैं, जो अपने ग्राहकों को इंटरनेट सेवा को लेकर समय समय पर लॉन्च किए जाते हैं। बहरहाल सच्चाई जो भी हो, अंधेरे आसमान में यह नजारा दिलकश और रोमांच पैदा करने वाला रहा।
साढ़े सात बजे देखी गई ये घटना
भारत के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में यह घटना देखी गई। अभी अंधेरा गहराया ही था की असमान की ऊंचाइयों में चमकीली रोशनी वाले कई विद्युत बल्ब आपस में एक दूसरे से कुछ फासले के साथ आगे बड़ रहे थे। जिसे देख प्रतीत हो रहा था कि जैसे आसमान में ट्रेन उड़ कर गुजर रही हो। जमीन पर दूर से देखने पर रात के समय ट्रेन का नजारा कुछ ऐसा ही दिखाई पड़ता है। मगर असमान से रेलगाड़ी का गुजरना अचंभित तो करता ही है।
एलियंस होने के लगने लगे कयास
असमान में इस अदभुत घटना को कई लोगों ने एलियंस करार दे दिया और कहने लगे की दूसरे ग्रहों के अनजान प्राणी पृथ्वी के असमान पर पर पहुंच गए हैं और धरती की सैर कर रहे हैं। इस अफवाह ने कुछ को सहमने के लिए मजबूर कर दिया। सहमे लोगों ने तथाकथित एलियंस की जानकारी लेने के लिए अपने यार दोस्तों को फोन कर जानकारी लेनी शुरू कर दी। मगर कुछ ही पल बाद अंधेरे आसमान से ये चमकीली बत्तियां अपने मार्ग में आगे गुजर गई और आंखों से ओझल हो गई।
उत्तराखण्ड के भीमताल में कुछ इस तरह से दिखा नजारा
असमान में नजर आने वाली हर घटना हमेशा रोमांच से कम नहीं होती है। सोमवार की रात का पहला पहर शुरू ही हुआ था कि बेहद रोमांचक नजारा सामने आया। भीमताल के असमान में चमकती हुई बत्तियां एक दूसरे के साथ आगे बड़ रही थी। यह पंक्तिबद्ध होकर लंबी कतार के साथ आगे बड़ रहे थे। इनकी संख्या लगभग 22 थी। इस घटना ने क्षेत्र में हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
कुछ इस तरह से भी लोगों ने दी जानकारी
चमक लिए लंबी कतार आसमान में जाती हुई नजर आई। इन्हें देखने के बाद कयास लगन शुरू हो गए। किसी ने इसे एलोन मस्क का स्टार लिंक सैटेलाइट बताया तो किसी ने कुछ और ही अनुमान लगाया। इस सैटेलाइट लिंक में 20 से अधिक रोशनीयों की कतार नजर आई। असमान में होने वाली गतिविधि पर रुचि रखने वालों ने कहा कि यह एलोन मस्क द्वारा छोड़े गए स्टार लिंक सैटेलाइट है, इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए आसमान में छोड़ी गई छोटी-छोटी सेटेलाइट हैं। इनका आकार एक कार के बराबर होता है। इनकी संख्या 10 से लेकर 60 तक हो सकती है। किसी ने इन्हे एलियंस समझ लिया और सोचने लगे कि एलियंस ऐसे आते हैं क्या। बहरहाल कुछ ही क्षण बाद असमान से रोशनी का यह साया छट गया तो लोगों का भय भी दूर हो गया। श्रोत : स्थानीय निवासी , वैज्ञानिक व विकिपीडिया।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING