Connect with us

नैनीताल

पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत

सीएन, नैनीताल। यहां नैनीताल घूमने आये पर्यटकों की कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सोनीपत से यहा परिवार यहां घूमने आया था लौटते समय यह हादसा हुआ। मरने वालों में दोनों मां बेटी है।जानकारी के अनुसार सोनीपत (हरियाणा) निवासी तिलक राज अपने परिवार के चार सदस्यों तिलक राज के साथ उनकी पत्नी रिया (42), पुत्री डिंपल(19), काव्या (13) व साले का पुत्र कार्तिक निवासी संतनगर दिल्ली के साथ नैनीताल घूमने आए थे। नैनीताल घूमने आए थे। शनिवार दोपहर नैनीताल से लौटते वक्त उनकी कार कालाढूंगी से छह किमी पहले अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तिलक राज की पत्नी रिया और पुत्री डिंपल की कार के अंदर दब जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के अन्य दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। और वाहन चालक सुरक्षित बच गया।सूचना पर कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार हादसा : 23 घंटे बाद जागे अफसर, नये शौचालय निर्माण को ₹3.87 लाख स्वीकृत, इलाज के लिए भटका छात्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING