Connect with us

नैनीताल

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट न किया डा. सुषमा बिष्ट शाह की स्मृति में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का उद्घाटन

सीएन, नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित स्व. डा. सुषमा बिष्ट शाह की स्मृति में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 180 बच्चों ने भाग लिया, जिन में होली अकेडमी, वृंदावन, मदर हॉट, उमा लवली, सरस्वती शिशु मंदिर, सेंट जॉन्स, मोहन लाल शाह विद्या मंदिर, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, राधा चिल्ड्रन एकेडमी, नर्सरी स्कूल, जूनियर हाई स्कूल, सेंट जोसेफ कॉलेज, सेंट मैरी, एस कॉलेज, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, राम मोंटसरी सहित 18 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर अजय भट्ट ने लेक सिटी वेलफेयर क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब ने इतने कम समय में काफी प्रगति की वह हर क्षेत्र में सभी लोगों को मंच उपलब्ध करा रहा है। क्लब शहर में सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, उन्होंने कहा कि शुरुआत में छोटे-छोटे बच्चों को क्लब मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा वह सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।लेक सिटी क्लब संस्कृति के ध्वजवाहक के रूप में कम कर रहा है। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि लेक सिटी क्लब सामाजिक धार्मिक रचनात्मक क्षेत्र में लगातार बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रहा है। उन्होंने क्लब को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन ने कहा की बैंक अगले बार से इसका भव्य आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में नैनीताल बैंक बच्चों को विगत वर्षों से प्रोत्साहित करता आया है। कार्यक्रम के प्रायोजक संजय शाह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष मीनू बुधला कोटी, सचिव रमा भट्ट, कार्यक्रम संयोजक कनिका रावत राणा, सहसंयोजक दीपा पांडे, डॉक्टर पल्लवी रानी शाह, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, जीवंती भट्ट, गीता शाह, तन्नू सिंह, हेमा भट्ट, कविता त्रिपाठी, अमित शाह, नीरू शाह, सरिता त्रिपाठी, आभा शाह, सीमा सेठ, दीपा रौतेला, ज्योति ढौढियाल, तुसी शाह, रेखा जोशी, रमा तिवारी, कविता गंगोला आदि महिलाएं उपस्थित थी। संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING