Connect with us

नैनीताल

जनवरी मध्य में 5 फीट नीचे गिर गया है नैनी झील का जलस्तर

सूखाताल की उपेक्षा से नैनी झील की हालत की खराब, इस वर्ष डेल्टा दिखने के लगाये जा रहे हैं कयास 
सीएन, नैनीताल। बीते पांच माह से वर्षा नहीं होने व झील से लगातार जल दोहन होने से नैनी झील का जलस्तर 12 फिट से घट कर 6 फिट 11 इंच पर आ गया है। यानी जनवरी के मध्य में 5 फीट नीचे आ गया है। बीते साल 21 जनवरी को झील का जलस्तर 7 फीट ढाई इंच था। नैनी झील का जलस्तर एक से आधा इंच रोज घट रहा है। अगर यही हालत रही तो इस वर्ष जल्दी ही डेल्टा दिखने के कयास लगाये जा रहे है। हालांकि अभी लोगों में वर्षा व शीतकाल में बर्फबारी होने की उम्मीद है। अच्छी वर्षा व बर्फबारी ही अब झील में संतुलन बना सकती है। प्राकृतिक रूप से नैनी झील वर्षा जल से 60 प्रतिशत व भूमिगत जल से 40 प्रतिशत रिर्चाज होती है। शीतकालीन बर्फबारी व वर्षा के बाद ही भूमिगत जल का संतुलन बना रहता है। बीते तीन वर्षों से नैनीताल में पर्याप्त बर्फवारी हुई और न ही शीतकालीन वर्षा नतीजन इसका सीधा असर नैनी झील में पड़ा। मालूम हो कि लाखों लीटर पानी जलागम क्षेत्रों से दोहन करने के बाद जीवनदायिनी नैनी झील का जलस्तर अब तेजी से घटने का कारण   पर्याप्त बर्फवारी शीतकालीन वर्षा नही होना रहा है। लेकिन इसका मुख्य कारण सूखाताल में अवैध निर्माणों के कारण झील का रिचार्ज नही होना भी है। झील 40 प्रतिशत भूमिगत व 60 प्रतिशत वर्षा जल से रिचार्ज होती है। जिसमें से सर्वाधिक रिचार्ज सूखाताल क्षेत्र के जलागम क्षेत्र से होता है। सूखाताल क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माणों व इस क्षेत्र की भारी उपेक्षा के कारण नैनी झील की हालत खराब हुई है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING