नैनीताल
कल शनिवार को घिंघरानी, पदमपुरी, धारी, धानाचूली व पहाड़पानी में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगी डीएम
सीएन, धारी/ओखलकांडा/नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा विकास खण्ड धारी/ओखलकाण्डा के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं जन समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत भ्रमण कार्यक्रम प्रातः 10 बजे घिंघरानी से प्रारम्भ किया जायेगा। तत्पश्चात् घिंघरानी पदमपुरी धारी, धानाचूली, पहाड़पानी में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण एवं इन स्थानों पर ग्रामीणों की जन समस्यायें मौके पर ही सुनी जायेगी तथा सांय में हरिनगर (विकासखण्ड ओखलकाण्डा) में उपस्थित रहकर स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उक्त भ्रमण कार्यक्रम में निर्धारित स्थानों में जन समस्याओं को सुनने के अतिरिक्त राजकीय खाद्यान्न गोदाम, पदमपुरी का निरीक्षण, पदमपुरी में उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण, पोखराड़ में नव निर्मित अमृत सरोवर एवं चैकडेम का निरीक्षण, ब्लॉक मुख्यालय, धारी में विकास खण्ड धारी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण, ब्लॉक मुख्यालय, धारी से कॉलडैथ धानाचूली मोटर मार्ग का निरीक्षण, न्यायालय परिसर धारी के आवासीय एवम् अनावासीय भवनों का निरीक्षण, जी.आई.सी. पहाड़पानी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, चौरलेख में तल्लीदीनी के मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण एवम् हरिनगर पेयजल योजना का निरीक्षण किया जायेगा तथा पदमपुरी, पोखराड़, ब्लॉक मुख्यालय धारी, धानाचूली एवम् पहाड़पानी में निरीक्षण के दौरान जन-समस्यायें भी सुनी जायेगी। तत्पश्चात् हरिनगर एवम् आस-पास के ग्रामीणों की जन समस्याओं की सुनवाई की जायेगी। निरीक्षण दिनाँक 01 जुलाई को घिंघरानी से प्रारम्भ होगा एवम् हरिनगर में स्थानीय समस्याओं की सुनवाई एवम् निस्तारण के साथ समाप्त होगा। अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को प्रातः 10 बजे घिघरानी में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।























