Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी के 13 चौराहों की जद में तकनीकी रूप से संभव पेड़ो को ट्रांसप्लांट का प्रयास किया जायेगा

सीएन, हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी शहर में प्रस्तावित 13 चौराहों के चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों के ट्रांसप्लांटेशन और रिलोकशन को लेकर डीएम वंदना ने वन, लोनिवि, राजस्व और ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ के साथ कैंप हल्द्वानी में बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी कि ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ के साथ सर्वे कर लगभग 40 पेड़ो को चिन्हित कर लिया गया है । इन 13 चौराहों की जद में तकनीकी रूप से संभव पेड़ो को ट्रांसप्लांट का प्रयास किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हीं पेड़ो को ट्रांसप्लांट/रिलोकेट किया जायेगा जिनकी सरवाइव होने की 80 प्रतिशत संभावना रहेगी। उन्होंने कहा कि इन चौराहों के चौड़ीकरण से ट्रैफिक में आने  वाले अवरोधक दूर होंगे इसके साथ ही नैनीताल रोड से लगते हुए लगभग 12 पार्कों  की लैंडस्केपिंग भी की जाएगी जिससे यहां से कुमाऊं के अन्य जनपदों की और जाने वाले पर्यटक पहाड़ के स्वरूप से जुड़ाव महसूस कर पाएंगे।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि जिन पेड़ो को ट्रांसप्लांट किया जाना है उनकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश ईई लोनिवि को दिए। इसके साथ ही नैनीताल के हाईवे से लगते हुए 12 पार्कों में लैंडस्केपिंग की जाएगी जिसके लिए पीडब्ल्यूडी को नोडल तथा  वन और नगर निगम को  सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।  ट्रांसप्लांटेशन एक बायलॉजिकल प्रोसेस है जिसमें पेड़ को रूट को काट कर केमिकल का छिड़काव किया जाता है। इसके बाद उसमे नई जड़ों को लाया जाता है फिर पैक, लिफ्ट और अन्य जगह ट्रांसपोर्ट किया जाता है।   बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, डी एफ ओ यू सो तिवारी, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING