Connect with us

नैनीताल

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शनिवार को हल्द्वानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकलेगी

सीएन, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 17 मई, शनिवार को हल्द्वानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क, नैनीताल रोड तक निकाली जायेगी और इसे भारतीय सशस्त्र बल द्वारा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित किया जायेगा। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का मुख्य उददेश्य पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान का सम्मान के साथ ही नागरिकों, समुदायों और क्षेत्रों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा करना है। यात्रा में प्रतिभाग करने हेतु मुख्यमंत्री श्री धामी 17 मई को प्रातः 7:30 बजे खटीमा से हैली द्वारा प्रस्थान कर 8:15 बजे एफटीआई हैलीपेड पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 8:25 बजे मिनी स्टेडियम पहुंचकर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात 10:20 बजे गौलापार हैलीपेड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे। इस तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति, स्कूली बच्चे, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, उच्च शिक्षा, एनसीसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, बैणी सेना, व्यापार मंडल, एफटीआई, निजी कॉलेजों एवं आमजनमानस द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING