Connect with us

नैनीताल

दो कारों के आपस में टकराने से 10 लोग घायल

ज्योलीकोट/नैनीताल। ज्योलीकोट से दो किमी पहले पूर्वाहन 11 बजे दो कारों के आपस में टकराने से 10 लोग घायल हो गए घायलों में महिलाएं बच्चे और पुरुष सम्मिलित है।जिन्हें 108 और निजी वाहन से उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार का एचआर-13-एस-8476 वाहन स्वामी प्रताप मटली पुत्र प्रधोत कुमार निवासी त्यागी विहार नई दिल्ली नैनीताल से वापस अपने गंतव्य को 5 परिजनों के साथ वापस लौट रहे थे, वही हल्द्वानी बिठौरिया नंबर 1 निवासी ललित जोशी,परिवार के तीन अन्य सदस्यों सहित नैनीताल की ओर आ रहे थे कि इसी दौरान नलेना पेट्रोल पंप से 1 किमी पहले उक्त दोनों वाहनों में आमने सामने की टक्कर हो गयी और दोनों वाहनों के सभी 10 लोग चोटिल और घायल हो गए जिन्हें चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार और पुलिसकर्मियों ने लोगों की सहायता से 108 और निजी वाहनो से सभी को इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING