Connect with us

नैनीताल

केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने संवेदनशीलता दिखाई, घायल को अस्पताल पहुंचाया

केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने संवेदनशीलता दिखाई, घायल को अस्पताल पहुंचाया
सीएन, हल्द्वानी।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने संवेदनशीलता का उदाहरण देते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी से पंतनगर की ओर राष्ट्रपति के कार्यक्रम मे जा रहे थे तभी टांडा बाईपास के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक अचेत सड़क पर पड़ा हुआ था उसे देख श्री भट्ट ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी की व्यवस्था कर घायल हुए व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया और मौके पर ही अस्पताल के प्राचार्य अरुण जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर घायल युवक के प्राथमिकता से उपचार करने के निर्देश दिए।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING