Connect with us

नैनीताल

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छावनी परिषद नैनीताल भवाली रोड स्थित पार्किंग मैदान का निरीक्षण किया

सीएन, नैनीताल। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद श्री अजय भट्ट ने दिन शनिवार को छावनी परिषद नैनीताल भवाली रोड स्थित पार्किंग मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस पर शासन ने बहुत तेजी से कार्य किया है। उत्तराखण्ड सरकार ने सम्बन्धित विभाग से इस स्थान की रिर्पोट मांगी है। जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह अपने तरीके से इस पर कार्य कर रहा है। छावनी परिषद क्षेत्र में वर्तमान में जहॉ-जहॉ पर पर्यटकों द्वारा वाहन खड़े किया जाते है पर्यटकों द्वारा उनका चार्ज लिया जाता है। पूर्व में इस स्थान का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है। देखने में आया है कि इस छावनी परिषद के पार्किंग स्थल पर लगभग 52 पेड़ हैं जिनकी स्वीकृति के लिए भारत सरकार को पत्र भेजा गया। जानकारी के मुताबित वनाधिकारी को केवल पॉच पेड़ काटने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा उक्त पत्र का जवाब आने के बाद यहॉ की पार्किंग बनाने की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। इस मौके पर छावनी परिषद के सीईओ वरूण कुमार, ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, कार्यालय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र, परामर्शदाता कुंवर सिंह कबडोला, मनोनीत सदस्य बहादुर सिंह रौतेला, व्यवस्थापक राष्ट्रीय उद्योग व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान कैंट के चन्दन सिंह अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आनन्द सिंह बिष्ट, विमला अधिकारी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, दया किशन पोखरिया, मोहित लाल साह के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING