Connect with us

नैनीताल

काठगोदाम से जल्द नई दिल्ली के लिए होगा वंदे भारत ट्रेन का संचालन: सांसद

काठगोदाम से जल्द नई दिल्ली के लिए होगा वंदे भारत ट्रेन का संचालन: सांसद
सीएन, हल्द्वानी।
उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन से जल्द नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। केंद्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि बीते बरसातों में हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन गौला नदी में आई बाढ़ के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा अत्यधिक भूमि कटाव के चलते गौला नदी से बड़ा भू कटाव हुआ था जिस पर फिलहाल पिचिंग कार्य जोर.ों से चल रहा है जब उपरोक्त शंटिग लाइन पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी उसके बाद काठगोदाम नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत प्रयास से नई दिल्ली देहरादून के मध्य वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो गया है तथा अब नैनीताल में पर्यटकों के लिए एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी नई दिल्ली से काठगोदाम तक जल्द प्रारंभ हो जाएगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING