Connect with us

नैनीताल

कुलपति नैनीताल, अल्मोड़ा व सांसद अजय भट्ट ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों कुलपतियों ने विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों आदि की जानकारी दी। राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए विश्वविद्यालयों को नवाचार, कौशल विकास तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शोध और अनुसंधान करने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने कुलपतियों से ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ के अंतर्गत शोध कार्यक्रम की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। बुधवार को भाजपा सांसद अजय भट्ट ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING