Connect with us

नैनीताल

आभा को मिली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वाइस फेलोशिप

सीएन, नैनीताल। रसायन विज्ञान विभाग की आभा को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वाइस फेलोशिप मिली है। मंत्रालय वैज्ञानिक शुभम गोयल द्वारा पत्र जारी किया गया है। आभा  द्वारा उक्त फेलोशिप में एसेंशियल ऑयल कंपोजिशन एंड एंटी ऑक्सीडेंट पोटेंशियल ऑफ़ जिंगीबर ऑफिसिनेल रिस्काई एंड हेडीचियम स्पीकेटम बुक हेम अंडर डिफरेंट ड्राइंग कंडीशन शीर्षक पर शोध करेंगी। आभा वर्तमान में प्रो. गीता तिवारी के निर्देशन में शोध कर रही है। आभा ने  सूरजमल कॉलेज से एमएससी रसायन किया है। आभा ने प्रेरणा के लिए कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है । वाइस फेलोशिप में 37000 प्रतिमाह तीन वर्ष हेतु तथा 3 लाख की शोध सहायता दी जाती है।आभा की उपलब्धि पर संकायाध्यक्ष एवम विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे, प्रो पुष्पा जोशी, प्रो. एनजी साहू, डॉक्टर सोहैल जावेद, डॉक्टर मनोज धुनी, डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर महेश आर्य, डॉक्टर गिरीश खरकवाल, डॉक्टर दीपशिखा जोशी, डॉक्टर अचल अनेजा, डॉक्टर आकांक्षा सहित निदेशक डीएसबी प्रो. नीता बोरा, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी एवम महासचिव डॉक्टर विजय कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING