Connect with us

नैनीताल

दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनाने से वंचित रहे तो सम्बंधित ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे

28 दिसम्बर से विकासखंडवार 5 जनवरी तक लगेंगे दिव्यांगजन प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने काे शिविर

सीएन, नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि जिले में ऐसे दिव्यांगजन जिनके अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र और आधार कार्ड नहीं बने हैं। उनके लिए जिला प्रशासन, समाज कल्याण, चिकित्सा विभाग और निर्वाचन विभाग के माध्यम से 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक  विकासखंडवार  कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 28 दिसम्बर को विकास खंड कार्यालय कोटाबाग, 29 को  विकास खंड कार्यालय धारी,30 को विकास खंड कार्यालय रामनगर,1 जनवरी को विकास खंड कार्यालय रामगढ़, 2 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट,3 जनवरी को विकास खंड कार्यालय भीमताल, 4 जनवरी को  विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी और 5 जनवरी को विकास खंड ओखलकांडा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में दिव्यांग को लाने और पहुंचाने की व्यवस्था ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा की जाएगी। बताया कि जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों से पूर्व में कराये गए सर्वे के अनुसार विकास खंड धारी, रामगढ़, बेतालघाट और ओखलकांडा में कई ऐसे दिव्यांगजन हैं, जिनके प्रमाण पत्र और संख्या कम है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी ग्राम में कोई दिव्यांग जन के प्रमाण पत्र बनाने से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए सम्बंधित ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING