Connect with us

नैनीताल

वीआईपी नगर बस नाम भर, तल्लीताल की सड़कें चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी उधड़ने लगा

सीएन, नैनीताल। वीआईपी नगर नैनीताल अब बस नाम भर के लिए है। हालत किसी दोयम दर्जे के शहर की। मल्लीताल व तल्लीताल में बंटा यह शहर जिम्मेदारों की काहिली का शिकार बन चुका है। अंग्रेजी जमाने में गठित नैनीताल नगर पालिका संसाधनों की कमी से जूझ रही है तो वही सरकारी विभाग विकास कार्यों में कोताही बरतने में नहला-दहला बनने की होड़ में दिखते हैं। नैनीताल में सौन्दर्यकरण के लिये करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गये हैं, मगर न तो बिजली से सड़कें चमकती हैं और नही पैदल चलने वाली सड़कें दुरस्त है। सबसे बुरी स्थिति तल्लीताल की सड़कों का है कई सड़कें तो चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी कई स्थानों में उधड़ना शूरू हो गया है। तल्लीताल मुख्य बाजार, पिछाड़ी बाजार,पुलिस गैराज से हल्द्वानी मार्ग, काठबांस मार्ग, कृष्णापुर मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। तल्लीताल निवासी व वाईटीडीओ के संचालक राजा साह का कहना है कि कैनेडी पैदल मार्ग व तल्लीताल बाजार में सड़कें जगह-जगह उधड़ने लगी हैं। बहुत ही खराब कार्य किया गया है। मल्लीताल व कुछ आसपास के क्षेत्रों में.भी पैदल मार्गों की हालत बेहद खराब है। साह ने कहा कि हाल के दिनों में जितने भी निर्माण कार्य व सौन्दर्यीकरण के कार्य नगर मेंं किए गये हैं उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख़्ती, अवैध सड़क की ध्वस्त, सरपंच निलम्बित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING