Connect with us

नैनीताल

कमजोर विद्यार्थी जीवन में लगन से बना सकते हैं बेहतर भविष्य : प्रो. राजीव पंत

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर भूगोल विभाग में सेंट्रल यूनिवर्सिटी असम के कुलपति ने दिया व्याख्यान

सीएन, नैनीताल।कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर भूगोल विभाग में मंगलवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी असम सिलचर के कुलपति  प्रो. राजीव मोहन पंत ने समय के साथ प्रबंधन विषय पर  व्याख्यान दिया।  प्रो. पंत ने कहा कि विद्यार्थी  समय के साथ प्रबंधन को सीखे। समय को न गवाएं  तथा  कमजोर विद्यार्थी जीवन में लगन से बेहतर भविष्य बना सकते हैं। ज्ञान सबसे बड़ी पूंजी है। मालूम हो कि प्रो. पंत नैनीताल निवासी हैं। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र  रहे उन्होंने 1982 में अर्थशास्त्र से एमए किया। इस अवसर पर  प्रो. राजीव मोहन पंत को शॉल ओढ़ा कर गोल्डन जुबली वर्ष में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर प्रो. ललित तिवारी ने  प्रो. पंत का जीवन वृत्त प्रस्तुत किया। भूगोल विभागाध्यक्ष के प्रो. आरसी जोशी ने सभी का स्वागत किया। संकायाध्यक्ष प्रो. इंदु पाठक ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डा. मनीषा त्रिपाठी, डा. मोहन लाल, डा. नंदन बिष्ट,  डा.  मासूम रज़ा, डा. कृतिका बोरा सहित ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING