Connect with us

नैनीताल

न्याय पंचायत ज्योलीकोट में आज लगेगा साप्ताहिक भ्रमण कैम्प

न्याय पंचायत ज्योलीकोट में आज लगेगा साप्ताहिक भ्रमण कैम्प

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायत ज्योलीकोट में आज 21 दिसंबर गुरुवार प्रातः 11 बजे से साप्ताहिक भ्रमण कैम्प के माध्यम से जन-समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि 21 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से न्याय पंचायत ज्योलीकोट में साप्ताहिक भ्रमण कैम्प में जन समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कैम्प में राजस्व विभाग द्वारा तहसील के समस्त कार्य, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड बनाने के साथ उत्तराधिकार के प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी तथा गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया जायेगा। कृषि व उद्यान विभाग द्वारा एसएचजी बीज, पौध किट वितरण के साथ ही प्रगतिशील किसानों के साथ चर्चा की जायेगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं का निस्तारण किया जायेगा। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की चर्चा की जाएगी साथ ही जल संस्थान व विद्युत विभाग द्वारा जल व विद्युत बिलों की आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा।   

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले के सभी तहसील स्तरों पर व नगर क्षेत्र में कार्मिकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सम्पन्न
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING