Connect with us

नैनीताल

जब गाांधी जी ने नैनीताल में हैली से मुलाकात कर जनता की समस्याओं का निराकरण कराया

जब गाांधी जी ने नैनीताल में हैली से मुलाकात कर जनता की समस्याओं का निराकरण कराया
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल।
आज दो अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्म दिवस है। पूरे देश में ही नही विदेशों में भी उन्हें याद किया जा रहा है। प्रसंगवश आज उनका उल्लेख इस लेख में किया जा रहा है। उत्तराखंड के नैनीताल से भी महात्मा गांधी का खासा जुड़ाव रहा था। नैनीताल से करीब 7 किलोमीटर दूर ताकुला में गांधी आश्रम स्थित है, जिसे गांधी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस आश्रम की आधारशिला खुद भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने रखी थी। अपनी अहिंसक विचारधारा का प्रचार करने के लिए वह दो बार नैनीताल आए थे। गौर करने वाली बात यह है कि इस बीच उन्होंने 270 मील यानी 434.5 किमी की यात्रा की थी। 26 स्थानों पर उन्होंने भाषण दिए और 31 स्थानों पर उनका नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। इतिहासकारों के अनुसार ब्रिटिश सम्राज्य के खिलाफ कुमाऊं में स्वतन्त्रता आदोलन के की पे्ररणा महात्मा गांधी ने दी थी। सन् 1929 में नैनीताल सहित कुमाऊं का दौरा किया। इस दौरान उनके आह्वान पर नैनीताल ही नही बल्कि कुमाऊं भर में आजादी के लिए अपने जेवर तक दान कर दिये। गांधी जी ने इसके बाद 1931 में नैनीताल में पांच दिन के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन गर्वनर सर मालकम हैली से मुलाकात कर जनता की समस्याओं का निराकरण भी करवाया। लोग अपनी समस्याओं के लिए कुमाऊं भर से नैनीताल पहुंचते थे। ताकुला आश्रम नैनीताल में इस दौरान पूरा वातावरण गांधीमय हो जाता था। गांधी जी के इन दो दौरों के बाद पूरे कुमाऊं में आजादी के लिए आंदोलन का वातावरण बन चुका था। इस कुमाऊं के दौरे के बाद ही सालम व सल्ट में बड़े आन्दोलन हुए। यहां कई लोग शहीद हो गये। गांधी ने देश में जो भी आंदोलन चलाये उसका कुमाऊं में व्यापक असर रहा। संयुक्त प्रान्त का कुमाऊं का दौरा गांधी जी ने 11 जून 1929 को अहमदाबाद से चल कर शुरू किया था। 13 जून को वह बरेली पहुंचे यहां एक बड़ी सभा में उन्होंने हिन्दू मुस्लिम एकता व खादी का संदेश दिया। 14 को वह हल्द्वानी पहुंचे तथा एक सभा की 14 जून को वह नैनीताल के ताकुला ग्राम पहुंचे। यहां वह स्वंय गोविन्द लाल साह के मोती भवन में ठहरे। 15 जून को नैनीताल में सभा की। 15 जून को अल्मोड़ा रवाना हाने के दौरान भवाली में उनका लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को खादी अपनाने का संदेश दिया। 22 जून को कुली उतार आन्दोलन में अग्रणी रहे बागेश्वर का भ्रमण किया। यहां स्वतंत्रता सेनानी शान्ति लाल त्रिवेद्धी, बद्रीदत्त पाण्डे, देवदास गांधी, देवकीनंदन पांडे व मोहन जोशी से मंत्रणा की। 15 दिन प्रयास के दौरान उन्होंने कौसानी में गीता का अनुवाद भी किया। गांधी जी दूसरे बार 18 जून 1931 को नैनीताल पहुंचे और पांच दिन के प्रवास के दौरान उन्होंने कई सभाएं की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त प्रांत के गवर्नर सर मालकम हैली से राजभवन में मुलाकात कर जनता की समस्याओं का निराकरण कराया। उनसे प्रांत के जमीदार व ताल्लुकेदारों ने भी मुलाकात की और गांधी के समक्ष अपना पक्ष रखा। इस यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश व कुमाऊं में आन्दोलन तेज हो गया।
गांधी ने कुमाऊं के लोगों से कहा था कष्टों उपाय है आत्मशुद्धि
नैनीताल।
गांधी ने अपने पहले कुमाऊं दौरे के दौरान नैनीताल में आयोजित सभा को संबोधित कर कहा था कि मैंने आप लोगों के कष्टों की गाथा यहां आने से पहले से सुन रखी थी। किन्तु उसका उपाय तो आप लोगों के हाथ में है। यह उपाय है आत्मशुद्धि। यह भाषण उन्होंने ताड़ीखेत में भी दिया था। उन्होंने अपनी सभाओं में पर्वतीय अचलों के गरीबी व खादी के बावत भाषण दिये। नैनीताल प्रवास के दौरान उन्होंने ताकुला में गांधी मंदिर की स्थापना की। 15 जून को उन्होंने भवाली में सभा कर खादी अपनाने पर जोर दिया। 16 जून को वह ताड़ीखेत में प्रेम विद्यालय पहुंचे वहां एक बड़ी सभा में आत्मशुद्धि व खादी का संदेश दिया। 18 जून को वह अल्मोड़ा पहुचे जहां नगर पालिका की ओर से उन्हें सम्मान पत्र दिया गया। इसके बाद उन्होंने 15 दिन कौसानी में बिताये कौसानी की खूबसूरती से मुग्ध होकर उसे भारत का स्वीट्जरलैड नाम दिया।
गांधी जी नैनीताल दो बार आए थे। पहली बार साल 13-14 जून 1929 को जब गांधी जी नैनीताल आए थे, तब उनके साथ कस्तूरबा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सुचिता कृपलानी और देवदास गांधी भी थे। महात्मा गांधी के ताकुला आने का मकसद था उनकी विचारधारा का कुमाऊं में प्रचार.प्रसार करना और विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम के लिए यहां की जनता को प्रेरित करना। 13 जून से लेकर 4 जुलाई तक वह कुमाऊं क्षेत्र में ही रहे। इस दौरान यहां उन्होंने ताकुला स्थित गांधी मंदिर की आधारशिला भी रखी थी। प्रो. अजय रावत, इतिहाकार नैनीताल।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING