Connect with us

नैनीताल

महिला अधिनियम विधेयक संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

महिला अधिनियम विधेयक संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

सीएन, नैनीताल। सोमवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग के द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में महिला अधिनियम विधेयक संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल प्रोफेसर ललित तिवारी द्वारा छात्रों को संबोधित किया। परिसर के निदेशक एवं विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को विधेयक के बारे में जानकारी दी गई तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष तर्क में अर्णव त्रिपाठी बीए प्रथम सेमेस्टर प्रथम रहे, वहीं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की श्रेया जोशी द्वितीय रही। विपक्ष में बीए पंचम की पूजा मिश्रा प्रथम रही, सुहानी जोशी बीए प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय स्थान पर रही। 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING