Connect with us

नैनीताल

कल 30 नवंबर को ईजा बैणी महोत्सव का भव्य आगाज, जोरों पर तैयारी

सीएन, हल्द्वानी। हल्द्वानी में आयोजित होने वाले ईजा बैणी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर है। कल 30 नवंबर को ईजा बैणी महोत्सव का भव्य आगाज होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल जिले को 713 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे, प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को देखा है। मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को समर्पित ईजा बैणी महोत्सव में कल 11:00 बजे जनपद की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 713 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात महोत्सव में मातृशक्ति पूजन और सम्मान कार्यक्रम होगा। साथ ही 12:00 बजे महिला एंटरप्रेन्योर को सम्मानित किया जाएगा। और उत्कृष्ट महिला स्टार्टअप को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में 13 जिलों के 26 उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं। लगभग 30000 की जनता इस कार्यक्रम में पहुंचेगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING