Connect with us

पौड़ी गढ़वाल

शहादत: उत्तराखंड का लाल लेह-लदाख में शहीद, आज अंतिम संस्कार

शहादत: उत्तराखंड का लाल लेह-लदाख में शहीद, आज अंतिम संस्कार
सीएन, पौड़ी गढ़वाल।
भारतीय सेना में तैनात 14 गढ़वाल राइफल के सजंय सिंह रावत उर्फ जीतू ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पडने से निधन हो गया। सैनिक के निधन की सूचना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। सैनिक के निधन से उसकी पांच साल की बेटी व छह माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत धरिगांव स्थित कुशली गांव निवासी संजय रावत 2011 में देश सेवा की भावना लिए गढ़वाल राइफल में भर्ती हो गये थे। संजय रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर रहें थे। ग्राम प्रधान कुसली सोहन सिंह और संजय के चाचा सोहन सिंह रावत ने बताया कि सेना से संदेश आया कि संजय को बीते रोज ड्यूटी के दौरान लेह-लद्दाख में हार्ट अटैक आया, जिस कारण उनका निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि संजय की एक पांच साल की बेटी है और एक छह माह का बेटा है व पत्नी मोनिका रावत गृहणी है। उनके पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि छोटा भाई धीरेंद्र सिंह भारतीय सेना में तैनात है। बेटे के निधन से घर व गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई है। क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है। जानकारी के अनुसार आज श्रीनगर में आईटीआई स्थित पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि होगी।

More in पौड़ी गढ़वाल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING