Connect with us

पौड़ी गढ़वाल

अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी चलेगा ट्रायल

अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी चलेगा ट्रायल
सीएन, पौड़ी।
जनपद पौड़ी की अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी ट्रायल चलेगा गैंगस्टर स्पेशल कोर्ट देहरादून ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित गुप्ता पर आरोप किए हैं। तय आरोप है कि इन्होंने मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया जो उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां करता था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी गिरोह ने वर्ष 2009 से 2022 तक अपने पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र रिजार्ट वनंतरा, थाना लक्ष्मण झूला, जिला पौड़ी के अलावा हरिद्वार के क्षेत्रों में हत्या, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियां कीं। गिरोह ने अवैध धन अर्जित किया और समाज में भय का माहौल बनाया। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने इन सभी आरोपों को सही पाया और आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए ट्रायल चलाने का आदेश दिया है।

More in पौड़ी गढ़वाल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING