Connect with us

पिथौरागढ़

पीएम के आदि कैलाश आगमन पर बेस कैंप में बिछा रेड कारपेट, एसपीजी ने मोर्चा संभाला

सीएन, पिथौरागढ़। पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पीएम के आदि कैलाश आगमन के लिए बेस कैंप में रेड कारपेट बिछा दिया गया है। पीएम मोदी के कुमाऊं दौरे के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिव के धाम आदि कैलाश आगमन के लिए बेस कैंप में रेड कारपेट बिछाया गया है। इसके साथ ही पार्वती सरोवर जाने के लिए पैदल मार्ग तैयार कर लिया गया है। पीएम मोदी 12 अक्तूबर को आदि कैलाश आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। पीएम मोदी स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे। बेस कैंप में जिस स्थान पर पीएम स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे उस स्थान को भी सजाया जा रहा है। यहां पर बनाए गए रास्ते में रेड कार्पेट बिछाया गया है। पीएम को दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ से ज्योलिंगकांग तक एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। पीएम की प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए जनसभा स्थल पर लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुंजी में भी एसपीजी की टीम की तैनाती की गई है।

More in पिथौरागढ़

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING