Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ के युवा डीएम चौहान को बेस्ट आईएएस अफसर का अवार्ड मिलेगा

सीएन, देहरादून। पिथौरागढ़ के युवा जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान को सामाजिक जागरूकता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए बेस्ट आईएएस अफसर का अवार्ड मिलेगा। मुंबई में आज आफ्टरनून वॉइस की तरफ से डीएम पिथौरागढ़ को न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। डीएम पिथौरागढ़ के अलावा मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले को बेस्ट आईपीएस अफसर का सम्मान दिया जाएगा। साथ ही देशभर के अन्य हस्तियों को भी यह सम्मान दिया जाएगा।मुंबई के प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी आफ्टरनून वॉइस की तरफ से हर साल देशभर में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इस साल भी 2022 के अचीवर्स अवार्ड के लिए देशभर में लीक से हटकर काम करने वालों का सर्वे हुआ। इसके बाद सरकारी सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, एजुकेशन, चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों का चयन हुआ। उत्तराखंड से नेपाल और चीन बॉर्डर से लगे पिथौरागढ़ में बतौर डीएम डॉ आशीष चौहान के कार्यों को देखते हुए उन्हें बेस्ट आईएएस अफसर के लिए चुना गया। डॉ चौहान ने पिथौरागढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार, आपदा, पर्यटन समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। डीएम आशीष चौहान की कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। जबकि कुछ पर काम चल रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING