Connect with us

पिथौरागढ़

जंगल में पेड़ से लटका मिला पत्नी सहित चार महिलाओ के हत्यारे का शव

जंगल में पेड़ से लटका मिला पत्नी सहित चार महिलाओ के हत्यारे का शव
सीएन, पिथौरागढ़।
गंगोलीहाट के बुरसुम गाव में पत्नी सहित चार महिलाओ की हत्या करने वाले हत्यारोपी संतोष राम 40 वर्ष का शव घटना के चार दिन बाद सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे के आसपास गाव के ही दवाली बगड़ तोक के जंगल मे पेड़ से लटका मिला। एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिनों राजस्व ग्राम बुरसुम में घटित 4 हत्याओं के आरोपी संतोष राम की क्षेत्र के जंगलों में खोजबीन की जा रही थी। आरोपी चार हत्या करने के बाद से फरार था। आरोपी की पुलिस, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी थी। सोमवार को संतोष राम का शव गाव से लगभग एक किमी दूर जंगल मे एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव सड़ने लगा था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

More in पिथौरागढ़

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING