Connect with us

उत्तराखण्ड

पूजा कर लौट रहे एक ही परिवार के चार महिलाओं की मौत

सीएन, पिथौरागढ़। उत्तराखंड में एक और सङक हादसे की खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ के गांव में पूजा करने के लिए आए एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चारों महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि पिथौरागढ़ के चंदन सिंह बसेड़ा अपने भाई और पूरे परिवार के साथ 3 साल बाद गांव में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। वह वाहन संख्या यूके-02-ए-6409 में सवार थे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और परिवार को छोड़ने बागेश्वर जा रहे थे। तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया। पमतोड़ी के पास कार 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूर्व शिक्षक चंदन सिंह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहते है। इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह की पत्नी आशा और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां देवकी देवी का अस्पताल में निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीडीहाट पुलिस, एसएसबी, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट हिमांशु पंत, थानाध्यक्ष थल हीरा सिंह डांगी मय थाना डीडीहाट, थाना थल पुलिस, एसडीएफआर व एसएसबी के साथ मौके पर पहुंच गए थे। 108 की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया तथा मृतकों का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही। घटना में चंदन सिंह बसेड़ा पुत्र धन सिंह उम्र 62 वर्ष व गोविन्द सिंह पुत्र धन सिंह उम्र 57 वर्ष निवासी पुनीगांव पिथौरागढ़ घायल हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING