Connect with us

पिथौरागढ़

कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में मौसम का पहला हिमपात

सीएन, पिथौरागढ़। मौसम ने शुक्रवार को करवट बदली। मुनस्यारी के कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में मौसम का पहला हिमपात हुआ। इस दौरान बारिश भी हुई जिससे मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहा और दिन भर धूप खिली रही।


मुनस्यारी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दिन में पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट आने के बाद कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर और आसपास के गांवों में भी हिमपात हुआ। हालांकि बर्फ गिरते ही पिघल गई। बर्फबारी होने से मुनस्यारी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। चोटियों के साथ ही मुनस्यारी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। बर्फबारी के बाद नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को जमकर हिमपात हुआ। इस कारण वहां पर प्रवास पर गए परिवारों के साथ ही सीमा पर तैनात जवानों को दिक्कतें होने लगी है।
पिथौरागढ़ में खिली रही धूप
पिथौरागढ़। जहां एक ओर शुक्रवार को मुनस्यारी में बारिश और बर्फबारी हुई वहीं पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में दिन भर मौसम सामान्य रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद कुछ हिस्सों में हल्के बादल नजर आए। जनपद के अन्य हिस्सों में भी मौसम सामान्य रहा। बृहस्पतिवार रात कनालीछीना में बादल घिरने के बाद बूंदाबांदी हुई थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in पिथौरागढ़

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING