Connect with us

क्राइम

महिला ने कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर खुद को मां पार्वती का अवतार बताते हुए भगवान शिव से शादी रचाने की जिद पकड़ ली

सीएन, पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां लखनऊ की एक महिला पिथौरागढ़ के कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर खुद को मां पार्वती का अवतार बताते हुए भगवान शिव से शादी रचाने की जिद पकड़ ली। उसकी इस जिद के आगे पुलिस बेबस हो गई। हरमिंदर कौर नाम की 27 वर्षीय महिला ने वहां से हटाने पर आत्महत्या की धमकी दे दी, जिसके बाद पुलिस को खाली लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि महिला अपनी मां के साथ परमिशन लेकर 15 दिनों के लिए गुंजी गई हुई थी। लेकिन जिस जगह पर वो रह रही थी वो प्रतिबंधित इलाका था, ऐसे में 25 मई के बाद से उसे वहां रहने की इजाजत नहीं थी। लेकिन महिला ने खुद को माता पार्वती का अवतार बता शिव से शादी करने की जिद पकड़ ली। उसने उस इलाके से हटने से मना कर दिया। पुलिस उसे वहां से हटाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसे वहां से उसकी अजीब से इस जिद के नही हटा पाई। महिला ने जिस जगह पर रह रही है, वहां से होते हुए लोग कैलाश मानसरोवर के लिए जाते हैं। महिला का कहना है कि वह कैलाश पर्वत के वासी भगवान शिव से शादी करेगी। हालांकि पुलिस उसे जबरन धारचूला लाने के लिए एक पुलिस प्रशासन ने अब बड़ी टीम भेजने का फैसला किया और काफी मशक्कत के बाद उसे धारचूला ले आयी। एसएसपी लोकेश सिंह ने बताया कि महिला हरमिंदर कौर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अलीगंज इलाके की रहने वाली है। पुलिस और मेडिकल की टीम काफी मशक्कत के बाद महिला को धारचूला ले आई है जहां पूछताछ की जा रही है। साथ ही परिजनों को भी बुलाया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING