Connect with us

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो आया सामने, भड़के लोग

केदारनाथ मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो आया सामने, भड़के लोग
सीएन, रूद्रप्रयाग।
लगातार चर्चाओं में रहे केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें मंदिर परिसर में खड़ी एक महिला अपने पुरूषमित्र से प्यार का इजहार करती दिख रही है। वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है जिसमें महिला और उसके पुरूषमित्र दोनों ने पीले कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं और महिला बड़े नाटकीय अंदाज में घुटनों के बल बैठकर अपने पुरूषमित्र से प्यार का इजहार करती है और उसे अगूंठी पहना देती है। उसके बाद दोनों गले मिलते दिखाई देते हैं। वीडियो में दिख रही महिला व्लॉगर विशाखा बतायी जा रही है। सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग जहां प्यार के इजहार को बहुत सुंदर बता रहे हैं, तो वहीं अन्य लोग धार्मिक स्थानों पर ऐसे कृत्यों को गलत ठहरा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि धार्मिक स्थल की एक गरिमा, मान्यताएं और परंपराएं होती हैं और श्रद्धालुओं को उसके अनुरूप ही आचरण करना चाहिए। इस वीडियो को रवि सुतनजानी नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसने इसपर गुस्सा जाहिर कर स्मार्टफोन बैन करने की नांग की है। यूजर ने कैप्शन मे लिखा है कि यह एक कारण है कि सभी प्रमुख मंदिरों और तीर्थस्थलों पर स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मुख्य मंदिर से 20 किमी के भीतर बस एक बेसिक फोन, अनावश्यक भीड़ को खत्म कर देता है।

More in रुद्रप्रयाग

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING