Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ दर्शनों को परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे मुकेश अंबानी

केदारनाथ दर्शनों को परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे मुकेश अंबानी
सीएन, रूद्रप्रयाग।
देश के विख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ केदारनाथ दर्शनों को उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। अंबानी अपने परिवार के साथ विशेष विमान से मुंबई से सुबह 7:15 पर जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वो 8 बजे वह अपने परिवार के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ के लिए रवाना हुए। केदारनाथ में विशेष पूजा अर्चना के बाद मुकेश अंबानी दोपहर 12:30 बजे के लगभग वापस जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहाँ से वो अपने परिवार के साथ विशेष विमान से मुंबई को रवाना होंगे। मुकेश अंबानी और उनका परिवार बाबा केदार का भक्त है। जिस कारण वह इससे पहले भी कई बार केदारनाथ में दर्शनों को आ चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले ही वह परिवार के साथ केदारनाथ दर्शनों को मुंबई से जौलीग्रांट पहुंचे थे। लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट से केदारनाथ को उड़ान नहीं भर सका था। केदारनाथ में अंबानी परिवार की गहरी आस्था है। दीपावली से पहले प्रधानमंत्री मोदी का भी केदारनाथ का दौरा प्रस्तावित है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING