Connect with us

उधम सिंह नगर

एक जुलाई से सभी पुलिस कार्रवाई नए कानूनों के तहत की जाएगी

सीएन, रुद्रपुर। जिले के पुलिस कर्मियों का तीन नए कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) का प्रशिक्षण खत्म हो गया है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को चार चरणों में प्रशिक्षण दिया गया और एक जुलाई से जिले से सभी पुलिस कार्रवाई नए कानूनों के तहत की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 30 अप्रैल से पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को नए कानूनों की जानकारी देने के लिए पांच-पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई थी। इसमें चार चरणों में जिले के 394 अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर पीओ विपुल पांडे, निरीक्षक संजय चौहान एटीसी हरिद्वार, एसआई गुरप्रीत कौर एटीसी हरिद्वार, एसआई सुभाष जोशी, मीना बिष्ट ने प्रशिक्षण दिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एक जुलाई से सभी पुलिस कार्यवाही नए कानूनों के तहत की जाएगी। इसके साथ ही नए आपराधिक कानूनों की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए सभी जांच अधिकारियों को इन कानूनों के विषय में पर्याप्त जानकारी एवं ट्रेनिंग करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण समाप्त होने पर पुलिस लाइन में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने सभी मास्टर ट्रेनरों को स्मृति चिह्न भेंट दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को कानूनों का लगातार अध्ययन करते हुए उनकी बारीकियों को सीखने के निर्देश दिए। वहां एसपी सिटी मनोज कत्याल, सहायक पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनता रसोई गैस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, सरकार जश्न मना रही है, जनता संकट झेल रही है : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING