Connect with us

उधम सिंह नगर

सिडकुल के उद्योगों में अशांति का माहौल लगा रहा भविष्य को ग्रहण : सुशील

सिडकुल के उद्योगों में अशांति का माहौल लगा रहा भविष्य को ग्रहण : सुशील
सीएन, रुद्रपुर।
उद्योग-धंधों को फलने-फूलने के लिए जरूरत होती है बेहतर माहौल की। किसी भी क्षेत्र में माहौल खराब होने पर वहां के उद्योग-धंधे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उद्योग धंधों के विस्तार और सफलता के विषय में बात करते हुए समाज आटोमोटिव के सीईओ सुशील कुमार ने कहा कि कुछ लोग यूनियन के नाम पर अपनी मनमानी कर रहे हैं और उनकी कोशिश रहती है कि फैक्ट्री मालिक बिना काम किए ही वेतन लेने वाले लोगों को ढोते रहें। यदि यही हाल रहा तो उत्तराखंड में उद्योगों के भविष्य पर ग्रहण लग जाएगा और कोई भी उद्योगपति निवेश करने को तैयार नहीं होगा। बकौल सुशील कुमार बड़े पूंजी निवेश के बाद कोई भी उद्योगपति यह नहीं चाहता कि उसके उद्योग के संचालन में कोई गतिरोध आए और उसका प्रयास रहता है कि प्रबंधन व प्रयासों से उद्योग आगे बढ़े और दोनों ही पक्ष लाभान्वित हों, लेकिन कुछ अराजक तत्वों के कारण उत्तराखंड में औद्योगिक अशांति का माहौल बन रहा है। यह तत्व चाहते हैं कि औद्योगिक क्षेत्र में उनकी मनमानी और उद्योगों के प्रबंधन उनके सामने नतमस्तक रहें। अपने ही उद्योग का उदाहरण देते हुए सुशील कुमार बताते हैं कि वह उत्तराखंड के अलावा तीन अन्य राज्यों में अपनी औद्योगिक इकाइयां संचालित कर रहे हैं। हर जगह माहौल शांतिपूर्ण है। सुशील बताते हैं कि उन्होंने अपने उद्योग का विस्तार करते हुए रुद्रपुर सिडकुल में भी परफेक्ट डायनामिक के नाम से ऑटो पार्ट्स की इकाई वैधानिक रूप से खरीद कर स्थापित की और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से राज्य के औद्योगिक वातावरण में योगदान करने की मंशा रखते हैं, लेकिन यहां कुछ तत्व आरंभ से ही इकाई के संचालन में गतिरोध उत्पन्न करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो प्रदेश में कौन उद्योगपति अपना उद्योग लगाना चाहेगा, बल्कि जो पूर्व में स्थापित उद्योग हैं, वह भी दूसरे प्रदेशों में जाने को मजबूर हो जाएंगे।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING