Connect with us

उधम सिंह नगर

पत्रकार प्रेस परिषद (राष्ट्रीय) की काशीपुर कार्यकारिणी का विस्तार, जोशी महानगर अध्यक्ष बने

सीएन, काशीपुर। पत्रकार प्रेस परिषद (राष्ट्रीय) द्वारा काशीपुर में  कुमाऊं मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व सहमति से प्रकाश चंद जोशी महानगर अध्यक्ष की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश कश्यप, उपाध्यक्ष संजय भल्ला, महासचिव आरिफ खान, सचिव अज़हर मलिक, सदस्य योगेश कश्यप को बनाया गया। शीघ्र ही और संगठन का विस्तार किया जाएगा। जिसमें कुमाऊं मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद (राष्ट्रीय) पत्रकार साथियों को 2 लाख का बीमा उपलब्ध कराता है। पत्रकारों की समस्या का समाधान सर्वप्रथम है पत्रकारों पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, झूठे मुकदमों में फंसाने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बखशा नहीं जाएगा,शीघ्र ही जनपद में हुए पत्रकारों के ऊपर फर्जी मुकदमों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए अन्य शहरों में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया। वरिष्ठ पत्रकार आरिफ खान ने कहा कि प्रदेश के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आ रही पत्रकारों की समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा, वहीं पत्रकार अज़हर मलिक ने कहा कि प्रदेश में लगातार पत्रकारों का उत्पीड़न हो रहा हैं कुछ तथाकथित लोग अपना व्यापार चलाने के लिए पत्रकारिता के पेशे की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इस पर भी संगठन की निगाह रहेगी, पत्रकारों के हितों में संगठन हमेशा खड़ा रहेगा,वरिष्ठ पत्रकार उमेश कश्यप ने कहा कि पत्रकारों पर अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,वरिष्ठ पत्रकार संजय भल्ला ने कहा कि संगठन के कुमाऊं मंडल प्रभारी से आशा करते हैं कि वह अपने अनुभव से युवा पत्रकारों को जागरुक करते रहेंगे और समय-समय पर होने वाली पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन एवं प्रशासन से संगठन के माध्यम से लड़ते रहेंगा। संगठन के नगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बैठक में पत्रकारों से कहा कि निष्पक्ष और स्वच्छ पत्रकारिता करना हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर कुमार मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी महानगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पत्रकार उमेश कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार आरिफ खान,पत्रकार अजहर मलिक योगेश कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार संजय भल्ला, हरिओम सिंह, आशीष सिंह,आदि लोग मौजूद थे।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING