Connect with us

उधम सिंह नगर

पति फंदे से झूला, पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का दर्ज करवाया था मुकदमा

पति फंदे से झूला, पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का दर्ज करवाया था मुकदमा
सीएन, किच्छा।
उधमसिंहनगर जिले के किच्छा निवासी पत्नी से विवाद के बाद अवसादग्रस्त पति फंदे पर लटक गया। पत्नी दो वर्ष से मायके में रह रही है। उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था। विकास कालोनी वार्ड 16 किच्छा निवासी 35 वर्षीय विजय आनंद मार्केटिंग का कार्य करता था। उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व आसपुर खेड़ा देवरनिया बरेली निवासी बबली के साथ हुआ था। विवाद के चलते दो वर्ष पूर्व बबली मायके चली गई थी। उसके बाद उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से विजय अवसादग्रस्त था। देर शाम करीब सात बजे काम से वापस घर आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद वह कमरे में फंदे से लटक गया। रात आठ बजे के करीब विजय के स्वजन ने उसे भोजन के लिए बुलाने को लेकर आवाज दी पर कोई जवाब नही मिला। जिस पर जब वह कमरे में बुलाने गए, तब उन्होंने विजय को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING