Connect with us

उधम सिंह नगर

हरिपुरा जलाशय क्षेत्र में अतिक्रमण पर अब प्रशासन की तिरछी नजर, डीएम मौके पर पहुंचे

सीएन, गुलरभोज/गदरपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने रविवार को हरिपुरा तथा बौर जलाशय का निरीक्षण किया। डीएम ने हरिपुरा जलाशय पहुंचकर अधिशासी अभियंता सिंचाई से जलाशय की जल क्षमभरण क्षमता बढ़ाने एवम सिल्टिंग, डिसिल्टिंग के बारे में विस्तार से चर्चा और महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने हरिपुरा जलाशय क्षेत्र में अतिक्रमण, राजस्व भूमि, वन भूमि के साथ ही सिंचाई विभाग को आवंटित भूमि के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बौर जलाशय निरीक्षण के दौरान पर्यटकों से वार्ता की और क्षेत्र के विकास, सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी लेते हुए पर्यटकों से जलाशय भ्रमण का अनुभव पूछा। उन्होंने बोट संचालक से भी पर्यटन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि सौंदर्यकरण से संबंधित जो भी कार्य किए जाए, उनसे डैम की दीवार की किसी भी प्रकार से क्षति न पहुंचे। डीएम ने डैम क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने वाले पौधे लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने जलाशय की क्षमता, लंबाई एवम क्षेत्रफल, वर्तमान जल स्तर, अधिकतम जल स्तर, न्यूनतम जल स्तर, अतिक्रमण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई को दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रकाश चंद्र पांडे, सहायक अभियंता भुवन चन्द्र उपाध्याय, नायब तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING