Connect with us

उधम सिंह नगर

पत्रकार परमपाल पम्मी सुखीजा की माताजी कांता रानी सुखीजा का निधन

सीएन, रुद्रपुर। दर्पण न्यूज़ के प्रधान संपादक परमपाल पम्मी सुखीजा की माताजी 70 वर्षीय कांता रानी सुखीजा का आज मेडिसिटी हॉस्पिटल में निधन हो गया; विगत कई माह से बीमार चल रही थी आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। अंत्येष्टि आज शाम रुद्रपुर में की जाएगी। मृत्यु का समाचार मिलते ही पत्रकार संगठनों समाजसेवी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देवभूमि पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में एक आपात बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई और 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में जिला महामंत्री जगदीश चंद्र सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING