Connect with us

उधम सिंह नगर

कांता रानी सुखीजा के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

कांता रानी सुखीजा के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक
सीएन, रूद्रपुर। उत्तरांचल दर्पण के संपादक एवं देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश पार्षद परमपाल सुखीजा की माताजी श्रीमती कांता रानी सुखीजा के निधन पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक सभा में यूनियन के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी, जिला महामंत्री जगदीश चन्द्र, कोषाध्यक्ष प्रमोद धींगड़ा के अलावा गोपाल भारती, गोपाल सिंह गौतम,अमन सिंह, गोपाल शर्मा, अजय अनेजा, अशोक सागर, दीपक कुकरेजा, राजू जोशी, नरेन्द्र सिंह, महेन्द्र गावा, पवन अग्रवाल, आशीष ग्रोवर, विजय बत्र आदि ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अशोक गुलाटी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में यूनियन सुखीजा परिवार के साथ है।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING