Connect with us

उधम सिंह नगर

नवीन भट्ट का नामकरण कर नया नाम नारायण भट्ट रखा

सीएन, खटीमा। ऊधमसिंहनगर के खटीमा के श्रीपुर बिचुवा के मजरा फार्म में एक युवक का अंतिम संस्कार करने के बाद उसके जीवित लौट आने की हुई रोचक घटना में गुरुवार को जन्म से लेकर विवाह तक के कार्यक्रम दुबारा संपन्न कराए गए। बुधवार शाम को वापस लौटे नवीन भट्ट का नामकरण किया गया। पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने नवीन को नया नाम नारायण भट्ट दिया। उसके बाद यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। कन्या पक्ष के चाचा और मां टनकपुर से आए। वर पक्ष से बातचीत के बाद विवाह की रस्म भी पूरी की गई। चार घंटे में जीवनभर के संस्कार कराए गए। पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने बताया कि वह सुबह आठ बजे मजरा फार्म पहुंच गए थे। सबसे पहले उन्होंने नामकरण संस्कार किया। नवीन भट्ट को नया नाम नारायण भट्ट दिया गया। कहा कि नवीन को हिंदू धर्म के अनुसार नया जन्म मिला है। नवीन अब नारायण के नाम से जाना जाएगा। नामकरण के बाद नारायण का जनेऊ संस्कार किया गया। विवाह की बात बगैर कन्या पक्ष की मौजूदगी के संभव नहीं थी। इसलिए टनकपुर से कन्या पक्ष के लोग गांव में पहुंचे। वर एवं कन्या पक्ष में जब विवाह की बात तय हुई तो पंडित जोशी ने वर-वधू का विवाह संपन्न कराया। जोशी ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में चार घंटे का समय लगा। गुरुवार को भी परिवार ने मीडिया व अन्य लोगों से दूरी बनाए रखी। केवल नारायण भट्ट के भाई केशव दत्त भट्ट ही लोगों से मिले।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING