Connect with us

उधम सिंह नगर

वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेक बिष्ट पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) के कुमाऊं महामंत्री नियुक्त

सीएन, रुद्रपुर/नैनीताल। पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) के कुमाऊं प्रभारी अशोक गुलाटी ने मंडल के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेक बिष्ट को कुमाऊं का महामंत्री नियुक्त किया है। श्री बिष्ट के महासचिव बनने पर पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इससे पूर्व श्री बिष्ट ने पत्रकार प्रेस परिषद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि जो भी उनको जिम्मेदारी दी गई है वह परिषद को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि श्री बिष्ट अमर उजाला, दैनिक जागरण सहित कई दैनिक समाचार पत्रों के ब्यूरो प्रमुख व समन्वय संपादक रह चुके हैं। वह पूर्व में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष व कुमाऊं प्रेस क्लब नैनीताल के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुमाऊं में उनकी पत्रकारों में अच्छी पकड़ है। इधर परिषद के वरिष्ठ सहयोगी परमजीत सुखीजा, जगदीश चंद्र; सुरेंद्र गिरिधर; नैनीताल जिलाध्यक्ष उर्वा दत्त भट्ट; उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तनेजा; खटीमा के अध्यक्ष अशोक सरकार; गदरपुर के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा, मुकेश कुमार; सहित वरिष्ठ सहयोगियों ने श्री बिष्ट के परिषद में सम्मिलित होने पर शुभकामनाएं व बधाई दी है। मालूम हो कि पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) विशुद्ध अराजनैतिक संगठन है। देश के विभिन्न राज्यों में वह पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। विभिन्न पत्रकार संगठनों के सदस्य भी इससे जुड़ रहे हैं।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING