Connect with us

उधम सिंह नगर

उत्तराखंड  किच्छा में विवाहिता ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी

उत्तराखंड  किच्छा में विवाहिता ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी

सीएन, किच्छा। ग्रामीण क्षेत्र निवासी एडवोकेट की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संभावना जताई जा रही है कि मृतका ने गृह क्लेश के चलते अपनी जान दी है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कोतवाली अंतर्गत कलकत्ता चौकी क्षेत्र के ग्राम धोरा डैम, नजीबाबाद निवासी एडवोकेट लालू प्रसाद की 32 वर्षीय पत्नी रजनी का शव उसके अपने ही घर में बनी झोपड़ी में लटका हुआ मिला। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी धीरेंद्र पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रजनी के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने टीम ने मौका मुआयना करने के साथ ही पति लालू प्रसाद एवं अन्य परिजनों से घटना को लेकर जानकारी हासिल की। पुलिस ने रजनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि गृह क्लेश के चलते रजनी ने फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रजनी की मौत के बाद उसके छोटे.छोटे तीन बच्चे रोते बिलखते दिखाई दिए। घटना स्थल पर पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING