Connect with us

उधम सिंह नगर

गेहूं के खेत में गुलदार ने जन्मे दो शावक, मचा हड़कंप

गेहूं के खेत में गुलदार ने जन्मे दो शावक, मचा हड़कंप
सीएन, रूद्रपुर।
उधमसिंह नगर के एक गांव में गुलदार के नवजात दो शावकों के मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में किसानों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके साथ ही गुलदार के शावकों को देखने वालों की भीड़ जमा होने लगी। आबादी वाले इलाके में गुलदार की उपस्थिति से लोग डरे भी नजर आए। उधम सिंह नगर के ठोठूपुरा गांव में गुरमीत सिंह नाम के किसान का खेत है। गुलमीत अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान गुरमीत को खेत में गुलदार के दो शावक नजर आए। गुरमीत के खेत में गुलदार के शावक मिलने की सूचना ठूठूपुरा गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग खेत में इकट्ठा हो गए। गांव के लोगों ने खेत में गुलदार के शावक होने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी। गुलदार के शावक देखने वाले गुरमीत सिंह ने बताया कि वो गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुलदार के दो शावक दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। हालांकि सूचना देने के कई घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जब इस बारे में वन विभाग के अफसरों से पूछा गया तो उनका कहना था कि ठोठूपुरा गांव के खेत में गुलदार के शावक मिलने की सूचना मिली है। मौके पर जाकर परीक्षण किया जाएगा। गुलदार के शावकों को विभाग की टीम अपने कब्जे में लेगी।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING